आपका $40,000 का कंटेनर Ningbo बंदरगाह पर खड़ा है और आपको याद नहीं कि सप्लायर को balance payment कब भेजनी थी। या production deadline 12 दिन पहले निकल चुकी है और खबर मिली ही नहीं। मैंने यह नज़ारा कई इंपोर्टर्स के पास बैठकर देखा है। मेरे अनुभव में चीन से इंपोर्ट करने वाले छोटे खरीदारों की असली दिक्कत सप्लायर नहीं होती, बिखरा हुआ डेटा होती है। WhatsApp चैट, Gmail threads, 7 अलग-अलग Excel sheets। सब कुछ कहीं-कहीं फैला है और ज़रूरत के समय कुछ भी हाथ नहीं आता। एक organized सिस्टम चाहिए, वह भी ₹0 में। यहीं Notion templates free planner काम आता है।
बिखरे डेटा की असली कीमत: इंपोर्टर्स हर सीज़न क्या गंवाते हैं
SimpleChinaSourcing के संपर्क में आने वाले SMB इंपोर्टर्स औसतन 8-12 सप्लायर्स के साथ काम करते हैं। हर सप्लायर के साथ कम से कम 6 टचपॉइंट होते हैं: RFQ, sample, proforma invoice, 30% advance, production update और balance payment। गिनती करें तो एक सीज़न में 50-70 डेडलाइन। एक भी छूटी तो नुकसान भारी। Production delay सीधे 3-4 हफ्ते की shipping slot खा जाती है और peak season (अगस्त-अक्टूबर) में freight rate 40-60% तक चढ़ जाता है।
मैंने खुद Ludhiana का एक हार्डवेयर इंपोर्टर देखा जिसने sample approval की तारीख भूल गए। सप्लायर ने priority दूसरे क्लाइंट को दे दी। ऑर्डर 5 हफ्ते लेट पहुंचा। अनुमानित नुकसान: ₹6-8 लाख की सीज़नल बिक्री। यह नुकसान P&L में कहीं नहीं दिखता, इसलिए ज़्यादातर लोग समझते ही नहीं कि कुछ ठीक करना है।
Notion Templates Free Planner: सोर्सिंग के लिए सही टेम्पलेट कैसे चुनें
Notion का free plan individual यूज़र्स को unlimited pages देता है। यानी पूरा sourcing system ₹0 में बन सकता है। पर एक बात साफ कह दूं: हर free planner template इंपोर्ट बिज़नेस के लिए नहीं बना है। Gallery का बड़ा हिस्सा students और content creators के लिए है। सोर्सिंग के लिए आपको 4 core databases चाहिए:
- Supplier CRM: हर सप्लायर का Alibaba/1688 profile link, contact person, MOQ, payment terms (आमतौर पर 30/70 T/T) और पिछले quotes की side-by-side तुलना
- Order Tracker: PO number, order value, 30% advance date, production start/end, QC inspection date, balance payment, ETD/ETA
- Shipment Calendar: हर कंटेनर क
Leave a Reply